फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को भेजा डीसीआरबी, कई और भी इधर-उधर

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को भेजा डीसीआरबी, कई और भी इधर-उधर

Tue, 29 Jan 2019 07:46 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 29 Jan 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को भेजा डीसीआरबी, कई और भी इधर-उधर
बदायूं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का तबादला एसएसपी ने डीसीआरबी में कर दिया है। उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को भेजा गया है। हालांकि अधिकारियों के मुुताबिक इंस्पेक्टर के तबादले की वजह कानून व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने की बताई गई है, लेकिन विभाग में जो चर्चाएं चल रहीं हैै, उससे यह माना जा रहा है कि इंस्पेक्टर का तबादला पिस्टल कांड को लेकर किया गया है। इससे पुलिस विभाग में और हलचल मच गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी इसमें और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पिस्टल कांड को लेकर सोमवार को किसी कार्रवाई की संभावना जताई थी। मंगलवार को इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि सिविल लाइंस इंस्पेक्टर पर गाज गिर गई। एसएसपी ने उनका डीसीआरबी में ट्रांसफर कर दिया। इधर पिस्टल कांड की जांच शुरू होने से पुलिस अधिकारियों में पहले से ही हलचल मची है। इसमें लिप्त अधिकारी अपने-अपने बचाव में लगे हैं। सूत्रों की मानें तो एक दिन पहले यह भी चर्चा हुई कि इस मामले में या तो सिविल लाइंस इंस्पेक्टर पर गाज गिरेगी या फिर किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि किसी पर कार्रवाई तो नहीं हुई लेकिन सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिरोही से थाने का चार्ज जरूर छीन लिया गया। वह सोमवार दोपहर ही अपनी मां को देखने के लिए अवकाश लेकर रवाना हुए थे। देर रात एसएसपी ने उनका ट्रांसफर डीसीआरबी/एचटीयू में कर दिया गया। उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को थाने की कमान दी गई है।
विज्ञापन

-----------------------
बिनावर इंस्पेक्टर हटे, सोलंकी को मिला चार्ज
बिनावर थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर स्वाट टीम प्रभारी धीरज कुमार सोलंकी को भेजा गया है। वहीं मुजरिया एसओ रहे प्रदीप यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाकर सहसवान कोतवाली भेजा गया है। सहसवान में तैनात धर्मेंद्र सिंह को मुजरिया थाने का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed