फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट डाली, रिपोर्ट दर्ज

सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट डाली, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट डाली, रिपोर्ट दर्ज
--लीड--
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, रिपोर्ट दर्ज
भीम आर्मी के सदस्यों ने एसएसपी को सौंपा था ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर लोगों में रोष है। इस संबंध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन दिया था। जिस पर पुलिस ने अक्षात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपत्तिजनक टिप्पणी एक वाट्स ऐप ग्रुप में की गई थी। जिसने यह पोस्ट डाली थी, उसका नाम विकास तिवारी बताया जा रहा है। आरोपी कहां का रहने वाला है। अभी इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल ग्रुप में टिप्पणी पोस्ट होने से जिले में अनुसूचित जाति वर्ग में रोष व्याप्त है। इस संबंध में भीम आर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुमित उर्फ समीर सागर, अरुण वाल्मीकि, प्रभाकर राज, राज जाटव, सत्य पाल सिंह, अवनीश कुमार, दुर्विजय प्रसाद, शोभित कुमार, आकाश साहू, योगेंद्र मौर्य, मंयक वाल्मीकि, संदीप रत्नाकर आदि के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी अशोक कुमार को ज्ञापन दिया और पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस पोस्ट में डॉ. भीमराव आंबेडकर के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं, जो बेहद शर्मनाक हैं। इधर, एसएसपी के आदेश पर इस संबंध में विवेक तिवारी नाम के व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कहां का रहने वाला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन--
सोशल मीडिया पर डॉ. आंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला है। इसकी तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। बाकी कार्रवाई बाद में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed