फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दामाद पर लगाया दांत तोड़ने का आरोप

दामाद पर लगाया दांत तोड़ने का आरोप

Fri, 24 Nov 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
दामाद पर लगाया दांत तोड़ने का आरोप
मारपीट की श‌िकार मह‌िला। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। सिविल लाइंस थाने की मीरासराय काशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला ने दामाद पर दांत तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला रिपोर्ट दर्ज कराने को एक से दूसरे थाने में भटक रही है पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

काशीराम कॉलोनी निवासी मुन्नी ने बताया कि उसकी छह बेटियां हैं। सभी की शादी कर चुकी हैं। बड़ा दामाद अबरार उन्हीं के घर पर अपने परिवार के साथ रहता है। जबकि सबसे छोटी बेटी बिनावर के थरा गांव में ब्याही थी। अब उसका पति कबूलपुरा में किराये पर रहता है। बताया कि छोटी बेटी मानसिक रूप से मंदित है। इसलिए अक्सर उसका पति उसे पीटकर घर से निकाल देता है। पांच साल शादी को हो गए, पर बेटी पांच महीने भी ससुराल में नहीं रही। पिछले दिनों समझौते के दौरान छोटे दामाद ने उनके पति से अभद्रता कर दी थी। इस पर उन्होंने और उनके बड़े दामाद ने उसे समझाया था कि बड़ों से इस तरह बात नहीं करते। तब वह देख लेने की धमकी देता हुआ चला गया।
विज्ञापन

मुन्नी का आरोप है कि गुरुवार को उनके बड़े दामाद अपनी दवा लेने नाहर खां सराय गए थे। वहां छोटे दामाद ने अपने दोस्तों के साथ उन्हें घेर लिया। अबरार ने भागकर जान बचाई, फोन करके उन्हें सूचना दी। वह अपने बेटों के साथ पहुंचीं तो आरोप लगाया कि दामाद ने उसे घेर लिया। उसे और उसके बेटे इजहार को डंडों से पीटा। उनके मुंह पर डंडा मारकर उनके दांत तोड़ दिए। मुन्नी काफी देर रिपोर्ट लिखाने को सिविल लाइंस थाने में बैठी रहीं। बाद में उन्हें बताया गया कि घटना नाहर खां सराय में हुई है जो कोतवाली का इलाका है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed