{"_id":"59cf1e964f1c1bbf538b5063","slug":"181506746006-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु के मांस काटते पर दो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशु के मांस काटते पर दो को पकड़ा
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
सहसवान। पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर दो लोगों को गोवंशीय पशु काटते गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पकडे़ गए आरोपियों को जेल भेज दिया।
कोतवाली पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मुहल्ला नसरूल्लागंज नई बस्ती में एक व्यक्ति अपने घर में गोवंशीय पशु काटकर बेच रहा है। पुलिस ने मुहल्ला निवासी अरबाज के घर पर छापा मारकर दो लोगों को पकड़ लिया। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस को मौके से करीब 50 किलो मांस, मांस काटने के उपकरण आदि भी बरामद किए। पकडे़ गए आरोपियों ने अपने नाम अरबाज, असफाक निवासी नसरूल्लागंज और अपने फरार साथी का नाम गुडडू निवासी पठानटोला बताया। पुलिस ने मांस को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद नष्ट करा दिया और आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।