फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   18 thousand recharge by scam of offer

ऑफर का झांसा देकर कराया 18 हजार का रिचार्ज

Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसावां। 
अमर उजाला ब्यूरो उसावां।  Updated Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
18 thousand recharge by scam of offer
thagi - फोटो : amar ujala
जालसाजों की चुंगल में फंसा बदायूं का दवा व्यापारी
विज्ञापन


जालसाजों ने ऑफर का झांसा देकर एक दवा कंपनी के एमआरओ शिकार बना लिया। एमएस से पांच अलग-अलग मोबाइल नंबरों में 18 हजार रुपये के रिचार्ज करा लिए। जब एमआर को इस बारे में पता लगा तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।

उसावां निवासी अर्जुन वर्मा एक दवा कंपनी में एमआर है। वह बरेली की इंद्रलोक कॉलोनी में रहते हैं। उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपको एयरटेल ने विनर चुना है। इनाम की राशि प्राप्त करने के लिए उनको कुछ मोबाइल नंबरों पर रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज के रुपये कुछ ही देर के बाद वापस आ जाएंगे। अर्जुन वर्मा झांसे में आ गए। उन्होंने अलग-अलग पांच मोबाइल नंबरों पर 18 हजार रुपये के रिचार्ज करा दिए। कोई पैसा वापस नहीं आया। बाद में सभी नंबर भी स्विच ऑफ हो गए।  इसके बाद अर्जुन वर्मा को ठगी का अहसास हुआ। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को बरेली के प्रेम नगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed