फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फाइनेंस कंपनी का एरिया मैनेजर कर 97 हजार ठगे

फाइनेंस कंपनी का एरिया मैनेजर कर 97 हजार ठगे

Tue, 11 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी का एरिया मैनेजर कर 97 हजार ठगे
फाइनेंस कंपनी का एरिया मैनेजर बनकर 97 हजार ठगे
विज्ञापन

बिसौली (बदायूं)। मंगलवार को नगर के बीज भंडार स्वामी से लोन दिलाने के बहाने 97 हजार रुपये की ठगी हो गई। भुक्तभोगी को उस समय पता चला, जब उसके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आए। उसके बाद बीज भंडार स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

नगर के आसफपुर रोड पर योगेश मिश्रा की अमरनाथ बीज भंडार के नाम से दुकान है। योगेश मिश्रा अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी समय उनकी दुकान पर एक फाइनेंस कंपनी का एरिया मैनेजर बनकर व्यक्ति पहुंचा। उसने अपना नाम अविनाश शर्मा बताया। उसने योगेश मिश्रा को लोन दिलाने का पूरा आश्वासन दिया। साथ ही उनसे बीस बीस रुपये के हस्ताक्षर किए हुए दो चेक ले लिए। उसके बाद वह दुकान से चला गया। मंगलवार को योगेश मिश्रा के मोबाइल पर 97 हजार रुपये खाते से निकलने के मैसेज आए तो उनके होश उड़ गए। उसके बाद वह ओरियंटल बैंक पहुंचे लेकिन तब तक उनका खाता खाली हो चुका था। पीड़ित का कहना है कि जो चेक दिए गए थे, उनको संशोधित कर 97 हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने इसकी तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इधर, कोतवाल ओपी गौतम ने बताया आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है। अनुमान है जल्द ही पकड़ा जाएगा। दोनों चेक नगर की बैंक में जमा किए गए थे। वहीं से रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed