फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, शव कुंड में फेंका

बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, शव कुंड में फेंका

Wed, 27 Dec 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, शव कुंड में फेंका
मृतक के प‌र‌िवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई में खेत पर गए बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम से गायब वृद्ध का शव निजी नलकूप के कुंड में पड़ा मिला। भनक लगते ही परिवार वाले भी रोते-बिलखते पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। मौके पर हत्या के हालात थे तो कोतवाली पुलिस ने डूबने से मौत की आशंका जताते हुए शव सील किया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के इंतजार में है।
विज्ञापन

धमेई निवासी महावीर सिंह (55) का शव मंगलवार सुबह गांव के कृपाल सिंह के निजी नलकूप के कुंड में सबसे पहले चरनसिंह ने देखा। उसने गांव पहुंचकर घरवालों को बताया तो मृतक के बेटे जितेंद्र के साथ कई लोग मौके पर पहुंचे। कुंड में पानी भरा होने की वजह से शव औंधे मुंह पड़ा था। उसके कान से खून भी बह रहा था। जितेंद्र की सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घरवालों से जानकारी करने के बाद शव सील कर दिया। पुलिस कर्मियों ने पास में ही गन्ने के खेत में जाकर देखा तो खून के निशान नजर आए।
विज्ञापन

मृतक के बेटे जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता को गांव के ही दो लोग सोमवार शाम को घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से शव बरामद होने तक दोनों में से कोई भी गांव में नहीं दिखा। जितेंद्र का कहना है कि उसके पिता की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार का कहना है कि मृतक के बेटे ने कोतवाली में जो तहरीर दी है, उसमें दो लोगों पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप जरूर है लेकिन हत्या किए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, देर शाम दो डॉक्टरों के पैनल से कराए पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला दबाना पुष्ट हुआ। मृतक की गर्दन और कान पर सीधी ओर चोट के निशान थे। पानी में डूबकर मौत जैसा कुछ नहीं निकला, जिसकी पुलिस ने पंचनामे में आशंका जताई थी। डॉक्टरों ने विसरा भी प्रिजर्व कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed