{"_id":"5cc5f4c8bdec22079179053e","slug":"161556477128-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। शनिवार देर रात इस्लामनगर-बहजोई रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल हो गया। एक बाइक में पीछे ठेली जुती थी।
संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नेहटा निवासी रामकिशोर शनिवार देर रात अपनी पत्नी भूरी देवी (55) के साथ बाइक पर अपने साले को देखने इस्लामनगर आ रहे थे। उस समय रामकिशोर हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक रास्ते में कोल्ड स्टोर के सामने पहुंची थी कि तभी सामने से ठेली जुती आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। इससे दंपती सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में भूरी देवी को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकिशोर घायल हो गए। उस समय सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और रामकिशोर को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। दूसरी बाइक पर फैजगंज बेहटा के खेड़ादास निवासी युवक सवार था। पुलिस ने उसकी ठेली समेत बाइक को कब्जे में ले लिया है। रविवार दोपहर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।