फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सोते रहे परिजन, डेढ़ लाख का माल ले गए चोर

सोते रहे परिजन, डेढ़ लाख का माल ले गए चोर

Mon, 07 Jan 2019 12:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोते रहे परिजन, डेढ़ लाख का माल ले गए चोर
बदायूं। शहर में बेखौफ चोरों ने शनिवार रात सोथा मोहल्ले के एक मकान को निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और 97 हजार की नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। परिवार वाले सुबह जागे, तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा भंडार कुआं निवासी शबाब खां सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। अगले माह उनके बेटे दानिश की शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं। शनिवार रात शबाब खां और उनके बेटे एक कमरे में सो रहे थे। घर की महिलाएं दूसरे कमरे में थीं। शबाब खां की मानें तो रात करीब तीन बजे कुछ चोर पड़ोसी की छत से होते हुए उनकी छत पर चढ़ आए और उनके आंगन में पहुंच गए। एक कमरा खुला हुआ था। चोर उसी में घुस गए और उसमें रखे 97 हजार रुपये, एक अंगूठी, चेन, पेंडल आदि चोरी करके ले गए। चोर जिधर से आए थे, उधर से ही फरार हो गए। परिवार वाले रविवार सुबह सोकर उठे और उन्होंने कमरे में सामान फैला देखा तो चौंक गए। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने चोरी के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नकब लगाकर घर खंगाल ले गए चोर
कुंवरगांव (बदायूं)। शनिवार रात चोरों ने नगर के वार्ड नंबर आठ में एक मकान में नकब लगा लिया। मकान मालिक सफी अपने परिवार के साथ हिमाचल में रहते हैं। उनके घर पर ताला पड़ा रहता है। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने उनके घर की दीवार कटी देखी तो हैरान रह गए। इसकी जानकारी होने पर सफी का भतीजा नन्हें मौके पर पहुंच गया। उसने सफी को मोबाइल पर चोरी के बारे में सूचना दी और पुलिस को खबर की। कस्बे से कुछ दूर खेत में संदूक और कुछ कपड़े फैले मिले हैं। उनके घर से क्या सामान चोरी हुआ। इसका अभी कुछ पता नहीं चला है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कम से कम 50 हजार से अधिक की चोरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed