फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रोडवेज स्टैंड पर जहरखुरानी के शिकार युवक की मौत

रोडवेज स्टैंड पर जहरखुरानी के शिकार युवक की मौत

Mon, 01 Jul 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर जहरखुरानी के शिकार युवक की मौत
बदायूं। दिल्ली-बदायूं रूट पर सक्रिय जहरखुरान बदमाशों का एक और युवक शिकार हो गया। दिए गए जहर से न सिर्फ युवक की मौत हो गई। बल्कि रास्ते में उसका सारा सामान लूट लिया गया। पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

आधार कार्ड के मुताबिक युवक की पहचान अमरेश (35) पुत्र दिनेश निवासी ग्राम ढाई पृथ्वीपुर थाना जलालाबाद (शाहजहांपुर) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रविवार देर शाम लोनी डिपो की बस से रोडवेज स्टैंड पर उतरा था। उस समय उसकी हालत बहुत गंभीर थी। वह नशे की हालत में गिरता हुआ रोडवेज स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर पहुंचा था। वह अपने जिले की बस के बारे में कुछ पूछता, उससे पहले वहीं गिर गया। काफी देर तक लोग उसे नशेड़ी समझते रहे लेकिन बाद में उसकी पूछताछ केंद्र के बाहर मौत हो गई। बाद में कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तब सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी ले गई। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी है। बहरहाल उसके पास कोई सामान नहीं मिला है। माना जा रहा है कि दिल्ली-बदायूं रूट पर सक्रिय जहरखुरान बदमाशों ने उसे किसी खाने की वस्तु में जहरीला पदार्थ दिया था। फिर उसका सारा सामान लूट लिया और रास्ते में कहीं उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed