{"_id":"5d161ded8ebc3e3ce7215623","slug":"156173052112-badaun-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी को रात तोड़ रहे थे दरवाजे के लिए दीवार, मोहल्ले में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आधी को रात तोड़ रहे थे दरवाजे के लिए दीवार, मोहल्ले में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम रमजानपुर में गुरुवार रात जमकर हंगामा हो गया। एक परिवार पिछला गेट निकालने के लिए दीवार तोड़ रहा था। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया।
यह मामला रात करीब दो बजे का है। उस वक्त ग्राम रमजानपुर निवासी तारिक और शाहनुद्दीन ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी कि उनके मोहल्ले का एक परिवार पिछला गेट निकालने के लिए दीवार तोड़ रहा है। दूसरी तरफ किसी और व्यक्ति की जमीन है। उस समय मोहल्ले के लोग सो रहे थे। लोगों ने अचानक तोड़फोड़ की आवाज सुनी तो वह दंग रह गए। कुछ लोग समझे कि कोई चोर नकबजनी को दीवार तोड़ रहा है। इससे मोहल्ले में हलचल मच गई। जब लोगों को पता चला कि एक परिवार चोरी छिपे पिछला गेट निकालने के लिए दीवार तोड़ रहा है तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर यूपी-100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने न सिर्फ दरवाजा तोड़ना बंद करा दिया, बल्कि उसकी वीडियो भी बना ली।
रमजानपुर गांव में एक परिवार ने चोरी छिपे दरवाजा निकालने का प्रयास किया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस को भेजा गया था। फिलहाल काम बंद करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विशाल प्रताप सिंह, एसओ कादरचौक