फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फंदे पर लटका मिला पूर्व प्रधान पति का शव

फंदे पर लटका मिला पूर्व प्रधान पति का शव

Thu, 27 Jun 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला पूर्व प्रधान पति का शव
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम करियामई में साले की शादी में आए पूर्व प्रधान के पति का शव बुधवार को गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला। परिवार वाले आत्महत्या मानते हुए उसके शव को अपने घर ले गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर निवासी ब्रजेश (30) पुत्र रामवीर मंगलवार शाम अपने साले हरवेश की शादी में करियामई गांव आया था। उसके भाई और पिता भी आए थे लेकिन बेटे की तबीयत खराब होने के कारण उसकी पूर्व प्रधान पत्नी कुसुमा देवी नहीं आई थी। स्थानीय लोगों की माने तो मंगलवार शाम साले का लगन समारोह था। बुधवार को उसकी बरात जानी थी। देर रात ब्रजेश का अपने भाई और पिता से कुछ विवाद हो गया था। उसके बाद ब्रजेश समारोह से लापता हो गया। बुधवार को उसकी लाश गांव के बाहर फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को नीचे उतार लिया और शव को अपने घर ले गए। इस संबंध में जरीफनगर इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि युवक की मौत के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed