फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बरात में भिड़े दो पक्ष, मारपीट, मची भगदड़

बरात में भिड़े दो पक्ष, मारपीट, मची भगदड़

Thu, 20 Jun 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
बरात में भिड़े दो पक्ष, मारपीट, मची भगदड़
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर में मंगलवार रात एक शादी में डांस के दौरान हंगामा हो गया। एक पक्ष ने पहले हर्ष फायरिंग की। इसके बाद दो पक्ष गाने को लेकर भिड़ गए। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को ले गई, लेकिन बुधवार दोपहर बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात मौजमपुर गांव में बरात आई थी। उस बरात में डांस पार्टी भी आई थी। गांव के बाहर जहां बरात रुकी थी वहीं नर्तकियां डांस कर रही थीं। ग्रामीणों की माने तो बरात में बरातियों के अलावा गांव के लोग भी डांस देख रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष ने एक फायर कर दिया। इसके बाद गाने की डिमांड को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में मारपीट हो गई। इससे बरात में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को दबोच लिया। चर्चा है कि बुधवार को बिना किसी कार्रवाई के पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इससे लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने आपस में फैसला कर लिया है। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed