{"_id":"5d07e4b88ebc3e2c7546d2a7","slug":"15607983797-badaun-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धापड़ घाट पर गंगा में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धापड़ घाट पर गंगा में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। सोमवार को धापड़ घाट पर एक युवक की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक गंगा घाट पर स्नान करने गया था। उसी समय वह डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर भारत सिंह (25) पुत्र रामस्वरूप सोमवार को सहसवान क्षेत्र के धापड़ घाट पर गंगा स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भारत सिंह गंगा स्नान करते वक्त अचानक गहरे पानी में चला गया। उस समय घाट पर मौजूद लोगों ने युवक को देखते ही शोर मचा दिया। इससे गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए। फिर वह युवक को बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर युवक को बाहर निकालने में कामयाब हो सके, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए घाट पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।