फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Thu, 13 Jun 2019 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका
उघैती। हत्यारों ने युवक का कत्ल कर शव सिद्ध बरौलिया जंगल में तालाब के पास फेंक दिया। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सिद्ध बरौलिया के जंगल में तालाब किनारे राहगीरों ने युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी मिलते काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। कुछ ग्रामीणों ने म़ृतक की पहचान रमेश (35) पुत्र नत्थू निवासी रघुनाथपुर के रूप में की। जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी आ गये। मृतक के गले पर रस्सी का निशान साफ दिखाई दे रहा था। अनुमान है कि रमेश की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव जंगल मेें फेंक दिया गया होगा। शव के पास बिना सिम का मोबाइल, चप्पल, शराब का आधा भरा हुआ पौवा भी मिला है। पुलिस को मौके पर चौपहिया वाहन के निशान भी मिले हैं। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई और शव को वाहन में लाकर यहां फेंका गया है। ग्रामीणों का कहना था कि रमेश को सुबह आठ बजे तक गांव में देखा गया था। सीओ बिल्सी संजय कुमार रेड्डी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। रमेश के मौसेरे भाई दीपक पुत्र रामअवतार ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed