फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बेकाबू यूटिलिटी ने टेंपो को ठोंका, वृद्ध की जान गई

बेकाबू यूटिलिटी ने टेंपो को ठोंका, वृद्ध की जान गई

Thu, 13 Jun 2019 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू यूटिलिटी ने टेंपो को ठोंका, वृद्ध की जान गई
वजीरगंज। तेज रफ्तार, बेकाबू यूटिलिटी ने बघौल मोड़ पर सवारी उतार रहे टेंपो को पीछे से ठोंकर मार दी। हादसे में टेंपो में बैठी आठ सवारियां घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर घायल वृद्ध की जान चली गई। यूटिलिटी का ड्राइवर टेंपो को ठोंकर मारकर गाड़ी छोड़कर भाग गया। दुर्घटना को अंजाम देने वाली यूटिलिटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बदायूं की तरफ से आ रहे टेंपो को ड्राइवर ने कुछ सवारियों को उतारने के लिये बघौल मोड़ पर रोका। बताते हैं कि टेंपो रुकते ही पीछे से तेजी से आ रही यूटिलिटी ने उसे ठोंक दिया। ठोंकर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाका हुआ और घायल सवारियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में नीलम कुमारी बघौल, मुन्नालाल रजिलामऊ, सोहेल लक्ष्मीपुर, परशुराम बघौल, सुंदरलाल पुसगवां, भूपाल पुन्नापुर, पाल सिंह धर्मपुर, मन्सा देवी पुन्नापुर घायल हो गए। चीख-पुकार पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें ंजिला अस्पताल रिफर कर दिया। दोपहर बाद जिला अस्पताल में भूपाल (60) की मौत हो गई। टेंपो में ठोंकर मारकर यूटिलिटी का ड्राइवर भी गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को थाने में खड़ी करवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed