{"_id":"5cf41372bdec22071c2e0ed4","slug":"15594996319-badaun-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने डंडा मारकर बाइक चालक का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही ने डंडा मारकर बाइक चालक का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। रविवार शाम मूसाझाग थाने के सामने चेकिंग के दौरान सिपाही ने चलती बाइक पर डंडा मारा। जोर से डंडा लगने से बाइक चालक का सिर फट गया। सिपाही द्वारा डंडा मारकर बाइक चालक को घायल करने पर लोग हंगामा करने लगे। बाद में एसओ ललित भाटी ने समझा-बुझाकर बमुश्किल मामला शांत किया।
थाने में तैनात एसआई जितेंद्र सिंह रविवार शाम थाने के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम दौरी रसूलपुर निवासी तेजपाल मझारा गांव में रिश्तेदारी से लौट रहा था। चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। बाइक रुकी नहीं तो सिपाही ने डंडा मार दिया, जो चालक के सिर में जा लगा और सिर से खून बहने लगा। यह देखकर सिपाही के भी हाथ पांव फूल गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। थाने के गेट पर शोर शराबा सुनकर एसओ ललित भाटी भी बाहर निकल आए। उन्होंने लोगों को जैसे-तैसे शांत किया। बाद में बाइक चालक लिखित में गलती मानकर थाने से चला गया। एसओ भाटी ने बताया कि युवक को डंडा दिखाकर रुकने का इशारा किया था। ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे डंडा सिर में लग गया।