{"_id":"5cf0233dbdec2207571f6598","slug":"15592415795-badaun-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कछला में युवक की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। कछला के वार्ड नंबर छह निवासी युवक की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। घरवालों ने उसका गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतक सत्येंद्र (30) पुत्र रमेशचंद्र कछला चौराहे पर पकौड़ी का ठेला लगाता था। वह सुबह में गंगा स्नान करने गया था। लौटने के बाद बच्चों को उसने किसी काम से घर के बाहर भेज दिया। करीब 11 बजे पत्नी समेत बच्चे घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो सत्येंद्र का शव पड़ा देख उनके होश फाख्ता हो गए। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों की भीड़ के बीच ही परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अपराह्न में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। सत्येंद्र की मौत की वजह क्या रही, यह बताने की बजाय घरवालों ने चुप्पी साध ली है।