फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चाकू से गोदकर झोलाछाप की हत्या

चाकू से गोदकर झोलाछाप की हत्या

Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
चाकू से गोदकर झोलाछाप की हत्या
बिनावर (बदायूं)। सोमवार रात इलाके में एक झोलाछाप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और उसके शव को ग्राम सिंगरौरा-अहरुईया के बीच सड़क किनारे फेंक दिया गया। हत्यारों ने उसकी लाश के साथ भी बर्बरता की। उसके चेहरे पर कई वार किए और गुप्तांग काटकर वहीं फेंक दिया। पुलिस को मौके पर उसकी बाइक, शराब का पौआ, ब्लेड आदि मिले हैं। अभी हत्यारों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

करीब 50 वर्षीय राजाराम पुत्र चुन्नीलाल बरेली जिले में आंवला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर का निवासी था। उसकी ननिहाल बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरौरा में है। करीब 30 साल से राजाराम अपने मामा हरदयाल के घर में दवाखाना चला रहा था। वह सुबह आ जाता था और शाम को अपनी बाइक से घर लौट जाता था। मामा हरदयाल के मुताबिक राजाराम सोमवार शाम करीब सात बजे अपने घर जाने को दुकान बंद करके निकला था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। वह समझ रहे थे कि राजाराम अपने घर चला गया है। इधर, मंगलवार सुबह लोगों ने राजाराम की खून से लथपथ लाश सिंगरौरा और अहरुईया के बीच कच्चे रास्ते के किनारे पड़ी देखी। इस पर राहगीरों ने यूपी-100 को सूचना दी, जिससे कुछ देर बाद यूपी-100 के साथ बिनावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक मौके पर काफी लोग आ गए। राजाराम के ननिहाल से और परिवार के लोग भी पहुंच गए। राजाराम के चेहरे और गर्दन पर किसी धारदार औजार से वार किया गया था। उसका अंग भी काटकर वहीं डाल दिया गया था। पुलिस को मौके पर उसकी बाइक, मोबाइल, शराब का पौआ और खून लगा ब्लेड पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजाराम के बड़े बेटे राहुल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी हत्यारों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस हत्या को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

 
राजाराम की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। उसका गुप्तांग भी काट दिया गया था। उसकी हत्या किसने की, अभी इसका पता नहीं चला है। कहीं न कहीं यह मामला किसी महिला से जुड़ा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल उसके बेटे राहुल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर बिनावर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed