फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Sat, 25 May 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर समसपुर में शुक्रवार को एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। इससे युवक के परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम अल्लापुर समसपुर निवासी गिरिराज उर्फ पप्पू (35) पुत्र यादराम गुरुवार रात अपने घर में खाना खाने के बाद सो गया था। शुक्रवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो गिरिराज अपनी चारपाई पर नहीं था। इस पर घर वालों ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद गांव वालों ने बताया कि गिरिराज का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। तब तक गांव के दर्जनों लोग एकत्र होकर आ गए। उसी समय किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने गांव वालों की मदद से युवक के शव को नीचे उतारा और दोपहर के समय पोस्टमार्टम करा दिया। युवक तीन भाइयों में बीच का था। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार वालों ने किसी विवाद से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed