फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लखनऊ रेफर कैदी की हालत चिंताजनक

लखनऊ रेफर कैदी की हालत चिंताजनक

Fri, 24 May 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ रेफर कैदी की हालत चिंताजनक
बदायूं। सजायाफ्ता कैदी के हमले से घायल कैदी सीटू उर्फ शैलेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज शुरू हो गया है लेकिन उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल कैदी पिता-पुत्र खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला जेल में बुधवार को सजायाफ्ता कैदी नन्हे ने अचानक तीन कैदियों पर हमला बोल दिया था। वो उस वक्त बैरक नंबर 12 के बाहर पीपल के नीचे मंदिर पर पूजा कर रहा था। तभी कैदी सीटू उर्फ शैलेश भी पूजा करने पहुंचा था। वह पूजा करने को आगे बढ़ता, उससे पहले नन्हें ने सीटू उर्फ शैलेश पर हमला बोल दिया। उसको मंदिर का घंटा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बचाने आए लटूरी और उसके बेटे पप्पू को भी घंटा मारकर घायल कर दिया। इस हमले में सीटू उर्फ शैलेश को अधिक गंभीर चोटें आईं। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे देर शाम लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि कैदी को गुरुवार सुबह तक होश नहीं आया था। सुबह उसने कुछ आंख खोली थी। उसके बाद फिर वह बेहोश हो गया। बहरहाल कैदी का इलाज शुरू हो गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, जेलर आदित्य कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कैदी का उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed