{"_id":"5c9a7d2bbdec2213e54baa60","slug":"151553628459-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की हत्या नदी किनारे फेंका शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक की हत्या नदी किनारे फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में घर से लापता युवक की हत्या कर उसके शव को गंगा नदी के बांध किनारे फेंक दिया गया। परिवार वालों का आरोप है कि युवक का सोमवार दोपहर साप्ताहिक बाजार में तीन लोगों से विवाद हुआ था। उसके बाद उन्होंने युवक की हत्या कर दी। पिता ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
देवेंद्र उर्फ भूरा (28) पुत्र रामनाथ यादव उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरा पुख्ता निवासी था। परिवार वालों के मुताबिक देवेंद्र चार भाइयों में बड़ा था और अपने परिवार के साथ अलग रह रहा था। सोमवार दोपहर देवेंद्र अपने खेत की पांच क्विंटल सरसों बेचने के लिए किराये की घोड़ा बुग्गी पर लादकर कटरा सआदतगंज की साप्ताहिक बाजार ले गया था। बताते हैं कि उसने बाजार में कटरा सआदतगंज निवासी जसवीर पुत्र चुन्नालाल, कामता पुत्र चुन्नी और उसके ही गांव के राजीव पुत्र सोनपाल की आढ़त पर अपनी सरसों उतारी थी। सरसों का मोल भाव तय हो गया था लेकिन तुलाई के दौरान सरसों का वजन कम निकला था। इससे देवेंद्र और आढ़तियों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि बाद में उसने उन्हीं को सरसों बेच दी थी। उसके बाद देवेंद्र घर आ गया। फिर शाम को घर से निकल गया। उसके बाद देवेंद्र का कुछ पता नहीं चला। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। तभी परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग गंगा नदी के बांध के पास गए थे। वहीं एक खेत में देवेंद्र का शव पड़ा देखा। इस पर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले भी रोते-बिलखते आ गए। सूचना पर उसहैत पुलिस भी पहुंच गई। युवक के शरीर और गले पर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि जसवीर, कामता और राजीव ने देवेंद्र की पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने रामनाथ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या बताई गई है। इसी आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक शाम को घर से निकला था। परिवार वालों का आरोप है कि तीन लोगों ने उसकी हत्या की है। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या क्यों की गई, आरोपियों ने ही की है या किसी और ने, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
-इंद्रेश कुमार, एसओ, उसहैत