{"_id":"5c5dd385bdec224af71518f6","slug":"151549652869-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गभियाई में लेखपाल से मारपीट, अभिलेख फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गभियाई में लेखपाल से मारपीट, अभिलेख फाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम गभियाई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की सूची बनाने गए लेखपाल से मारपीट कर दी और सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। लेखपाल ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
शहर निवासी लेखपाल चंद्रप्रकाश गभियाई गांव में तैनात हैं। लेखपाल का आरोप है कि वह शुक्रवार शाम गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के संबंध में किसानों की सूची बनाने गया था। वह लोगों से आधार कार्ड और पासबुक की फोटो कॉपी ले रहे थे। उसी समय ग्राम प्रधान पति और अन्य लोग आ गए। उन्होंने मारपीट की और उनके अभिलेख छीनकर फाड़ दिए। इससे लेखपाल गांव से भाग खड़े हुए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर रात तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ब्यूरो