{"_id":"5bae5b0a867a554f135b8a50","slug":"151538153226-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के पक्ष में बहन के बयान से गुस्साए युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के पक्ष में बहन के बयान से गुस्साए युवक ने की आत्महत्या
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के पक्ष में बहन के बयान से गुस्साए युवक ने की आत्महत्या
उझानी के एक मोहल्ले का मामला, पुलिस ने शव कब्जे लिया सुसाइड नोट में बहन, उसके प्रेमी समेत तीन को जिम्मेदार ठहराया
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। आठ दिन पहले प्रेमी संग फरार बहन को लेकर परेशान युवक उस समय गुस्से में आ गया जब उसकी बहन ने ही पुलिस को बयान देकर परिजनों के साथ घर लौटने से इंकार कर दिया। हालांकि युवक ने उसे समझाने की कोशिश भी की लेकिन बहन पर जब कोई असर नहीं पड़ा तो शुक्रवार दोपहर में उसने खुद को अपने कमरे में कैद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। मौत को गले लगाने से पहले युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने बहन और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
मामला नगर के ही एक मोहल्ले का है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आकर बसे परिवार की 20 वर्षीय लड़की बदायूं की एक कंपनी में काम करती है। 20 सितंबर को वह बदायूं में अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। बहन के गायब होने के बाद उसके भाई ने बदायूं सदर में रितिक गुप्ता नामक युवक के खिलाफ में मामला दर्ज कराया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद युवती को मेडिकल कराया तो घरवाले उससे मिलने जिला अस्पताल पहुंच गए। युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहती। इसके बाद से उसका एक भाई गुस्से में बहन को भला-बुरा कहने के बाद घर लौट आया। शुक्रवार दोपहर में करीब दो बजे उसका भाई ने फंदे पर लटक गया।
सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृत युवक के घरवालों ने बताया कि वह अपनी बहन को लेकर परेशान था। घरवालों ने पुलिस को एक लेटर भी दिया है जिसे मृतक द्वारा लिखा बताते हुए आत्महत्या के लिए बहन और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मृतक के तहेरे भाई की ओर से युवती समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
------------
गुरुवार को भाई-बहन में हुई थी कहासुनी
उझानी। पुलिस सूत्रों की मानें तो बहन को समझाने के लिए यह युवक जब जिला अस्पताल पहुंचा तो उसने बहन को समझाने की काफी कोशिश की थी। गुस्से में उसने यहां तक कहा दिया था कि अगर नहीं मानी तो वह समाज को मुंह नहीं दिखा पाएगा। कहासुनी होने पर पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था। बता दें कि प्रेमी के पक्ष में बयान देने वाली युवती मृतक की सबसे छोटी बहन है।