फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हत्थे चढ़ी नकली रोडवेज बस

हत्थे चढ़ी नकली रोडवेज बस

Sun, 17 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
हत्थे चढ़ी नकली रोडवेज बस
रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
सहसवान। सहसवान पुलिस ने नकली रोडवेज बस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। हालांकि अभी मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज के कलर और लोगो वाली इस बस को सीओ इरफान नासिर खां ने दिल्ली रोड पर सवारियां उतारते देखा तो कब्जे में ले लिया। सीओ ने बस पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दी। शाम तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। बस पर सामने और दाएं बाएं उत्तर प्रदेश परिवहन की जगह उत्तर प्रदेश परिवार लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस संख्या यूपी 13 एटी 1011 का ड्राइवर भी कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। जानकारी मिली है कि बस को गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति चलवाता है। ऐसी ही कुछ और बसें भी दिल्ली रूट पर चल रही हैं। यह बस उझानी से दिल्ली के बीच मुसाफिर ढोती थी।
-----
एआरटीओ दफ्तर में है सेटिंग
रोडवेज बस की तरह रंगी-पुती और उप्र परिवार जैसे स्लोगन लिखाए कई बसें जिले की सड़कों पर बदस्तूर दौड़ रही हैं। यह बसें जिले के कई कस्बों से दिल्ली तक मुसाफिर ढो रही हैं। इनमें दिल्ली से अनाधिकृत सामान भी लाया जाता है। टैक्स चोरी का यह सामान नगर समेत दूसरे कस्बों में धड़ल्ले से खपाया जाता है। इन बसों का कोई परमिट नहीं है। परिवहन विभाग के एक बाबू से भी बस माफिया की सेटिंग है और किसी दूसरे शहर में बस पकड़ जाने पर वह बुकिंग दिखाकर तत्काल ही एक परमिट बनाकर व्हाट्स ऐप पर जारी कर देता है। इस तरह बसें साफतौर पर कार्रवाई से बच जाती हैं।
विज्ञापन

--
ओवरलोड ट्रक सीज
म्याऊ। कस्बा पुलिस चौकी पर एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने बड़े वाहनों की सघन चेकिंग की। उन्होंने ओवरलोड होने के कारण एक ट्रक को सीज कर दिया। म्याऊ पुलिस ने बताया कि ट्रक एआरटीओ ने पकड़ा है। आगे की कार्रवाई उन्हीं के स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed