फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ग्रामीणों के घेरने पर दो कट्टे डोडा और बाइक छोड़ भागे युवक1

ग्रामीणों के घेरने पर दो कट्टे डोडा और बाइक छोड़ भागे युवक1

Thu, 07 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के घेरने पर दो कट्टे डोडा और बाइक छोड़ भागे युवक1

विज्ञापन
सिलहरी। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव मौजमपुर में डोडा लेकर बाइक से जा रहे युवकों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ने की कोशिश की। युवक बाइक और डोडा छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गए। बाद में पहुंची नवादा चौकी पुलिस ने बाइक और डोडे को कब्जे में ले लिया।
शाम करीब पांच बजे गांव मौजमपुर में दो युवक बाइक लेकर घुसे। गांव वालों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उन्हें रोकने को हाथ दिया। वह तेजी से बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगे। जब देखा कि गांव के लोग उन्हें घेरने में लग गए हैं तो वह बाइक और हाथ में पकड़े कट्टों को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गए। गांव के कई लोग मौके पर आ गए। बाद में नवादा चौकी से दरोगा प्रवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सिपाही अवनीश कुमरा और जावेद मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक और दोनों कट्टे कब्जे में ले लिए। देखा कि कट्टों में अफीम को डोडा भरा है। पुलिस वालों को गांव के लोगों ने बताया कि अक्सर इन युवकों को इसी तरह जाते हुए देखा। आज उन्हें शक हुआ तब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक के नंबर से उन युवकों को ट्रेस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed