{"_id":"5955d4904f1c1b3e368b46d6","slug":"151498797200-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच करने गई किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच करने गई किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
दहगवां। जंगल में शौच करने गई किशोरी के साथ गांव के युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित किशोरी के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है
थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में 22 जून की रात करीब 2:30 बजे एक किशोरी घर के पास जंगल में शौच करने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में ईशायद पुत्र बन्ने शाह ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुराचार किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। डरी सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी 25 जून को पंजाब से काम करके लौटे भाई को दी। पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर जरीफनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।