फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 10 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल
फोटो--37,38
विज्ञापन


दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल
दबतोरी-आसफपुर रोड पर हादसा, हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार
बिसौली इलाके में दबतोरी-आसफपुर रोड पर रविवार देर शाम हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली इलाके में दबतोरी-आसफपुर रोड पर रविवार देर शाम दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
इलाके के लक्ष्मीपुर गांव निवासी प्रधानाध्यापक मुन्ने नबी के बहनोई मुन्ने की लंबी बीमारी के चलते रविवार शाम मौत हो गई थी। उनको दफनाने का सामान लेने के लिए मुन्ने नबी का बेटा सोहेल और भतीजा अबुल हसन बाइक से जा रहे थे। वे गांव से कुछ दूर पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक में सामने से आई दूसरी बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले निजी वाहन से घायलों को बिसौली के एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के एक निजी अस्पताल पहुंचने पर सोहेल (19) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अबुल हसन को भर्ती कर लिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर लक्ष्मीपुर के रामनिवास का बेटा 16 वर्षीय राजकुमार और उनका रिश्तेदार सचिन थो। वह बिसौली से घर लौट रहे थे। उनके परिवार वाले दोनों घायलों को मुरादाबाद ले गए। जहां राजकुमार को आइसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो नहीं पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद गांववाले 102 एंबुलेंस को फोन करते रहे, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इससे घायलों को निजी वाहनों में अस्पताल ले जाना पड़ा।


एक घर से उठे दो जनाजे
दबतोरी। मुन्ने नबी परसिया गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनके सगे बहनोई मुन्ने लक्ष्मीपुर में ही रहते थे। बीमारी के चलते रविवार को इंतकाल हो गया था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे मुन्ने को और ढाई बजे सोहेल को सुपुर्दे खाक किया गया। एक घर से दो जनाजे उठने पर गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed