{"_id":"5aad2b154f1c1ba2238b5b58","slug":"141521298197-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में सरेआम पत्नी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी परिसर में सरेआम पत्नी को पीटा
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 25
कचहरी परिसर में सरेआम पत्नी को पीटा
माता-पिता के साथ तारीख पर आई थी विवाहिता
तीन साल से चल रहा है दंपति के बीच मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। तारीख पर कचहरी आई विवाहिता को उसके ही पति ने सरेआम पीटा। साथ में आए माता-पिता ने बचाने की कोशिश की। आरोप है कि उनके साथ भी आरोपी ने मारपीट की। पीड़ित महिला ने शहर के सिविल लाइंस थाने में पति समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
उसावां कस्बा निवासी राधेश्याम शर्मा ने करीब चार साल पहले पुत्री राधिका शर्मा की शादी फिरोजाबाद निवासी श्याम शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा के साथ की थी। शादी के बाद एक साल तक सब ठीक रहा। मगर बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आपस में विवाद ज्यादा बढ़ा तो राधिका ने मायके जाने के बाद ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। राधिका के मुताबिक इसी मुकदमे की तारीख पर वह शनिवार को माता-पिता के साथ कचहरी आई थी। तारीख लेने के बाद दोपहर करीब दो बजे राधिका व उसके माता-पिता कचहरी से निकल रहे थे तभी पति श्याम शर्मा ने कचहरी परिसर गेट पर राधिका को घेर लिया जमीन पर गिराकर पिटाई शुरू कर दी। उसे पिटते देख माता-पिता ने बचाने की कोशिश की। तभी उनके साथ भी आरोपी ने मारपीट की। सरेआम महिला को पिटते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने जैसे-तैसे राधिका को बचाया। इसके बाद पति धमकी देते हुए चला गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद राधिका ने सिविल लाइंस थाने जाकर पति श्याम शर्मा व एक महिला के खिलाफ मारपीट और मोबाइल, नकदी और कुंडल लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी।