फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मार्बल व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी

मार्बल व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी

Mon, 20 May 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
मार्बल व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी
बदायूं। शहर के मार्बल व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यापारी का आरोप है कि ककराला निवासी नजमुल काफी समय से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी नहीं देने पर उनकी दुकान पर कब्जा कर लिया गया है। इस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागरान निवासी छिद्दन मियां ने बताया कि लालपुल इलाके में उनकी 40 साल पुरानी पत्थर की दुकान है। आरोप है कि पिछले माह सोथा मोहल्ला जुम्मी चौक निवासी नजमुल उनकी दुकान पर पहुंचा और उनसे बोला कि अगर दुकान चलानी है तो पांच लाख रुपये दे दो, नहीं तो वह दुकान नहीं चलने देगा। रुपये देने से मना किया तो उन्हें देख लेने की धमकी दी गई। 13 मई की दोपहर के समय वह दुकान पर बैठे थे, तभी नजमुल अपने बेटे अब्दुल्ला, अदनान, फरहान और एक अन्य व्यक्ति के साथ दुकान पर पहुंचा। रंगदारी बतौर पांच लाख रुपये मांगे। मना करने पर उनके साथ मारपीट की और रिवॉल्वर दिखाते हुए उन्हें दुकान से बाहर निकाल दिया। उसके बाद उनकी दुकान में ताले डाल दिए। धमकी भी दी कि दुकान खोलने का प्रयास किया तो जान से मार देंगे। छिद्दन मियां की तहरीर पर पुलिस ने नजमुल और उसके तीन बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा 452, 386, 352, 323, 504, 506, 447 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यह पैसों के लेन-देन का मामला है। वादी और आरोपी एक-दूसरे के रिश्तेदार भी हैं। जो आरोपी हैं, उन्होंने पैसे न मिलने पर छिद्दन मियां की दुकान पर ताले डाल दिए थे। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed