फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में सो रहे ग्रामीण की चाकू से गोदकर हत्या, गला भी रेता

घर में सो रहे ग्रामीण की चाकू से गोदकर हत्या, गला भी रेता

Wed, 20 Feb 2019 07:54 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 20 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे ग्रामीण की चाकू से गोदकर हत्या, गला भी रेता
सहसवान (बदायूं)। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खंगार नगला मजरा मालपुर में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते लोहार का काम करने वाला शहाबुद्दीन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इतने पर भी जब हत्यारों का दिल नहीं भरा तो उसका गला रेत दिया। उसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। पत्नी फरीदन ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने हत्या का जल्द खुलासा कर हत्यारोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। उस समय ग्राम निवासी शाहबुद्दीन (48) पुत्र फौजदार अपने घर के बरामदे में सो रहा था। पत्नी फरीदन के मुताबिक वह पति के नजदीक छोटे बेटे सलीम के साथ दूसरी चारपाई पर सो रही थी। कुछ दूरी पर बड़ा बेटा आस मोहम्मद और उसकी पत्नी सो रही थी। रात करीब दो बजे तीन बदमाश उसके घर में घुस आए और शाहबुद्दीन के पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिए। चीख सुनकर सभी लोग जाग गए, लेकिन देखते ही देखते हमलावरों ने शाहबुद्दीन का गला रेत दिया। परिवार वाले बचाने के लिए भागे लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार वालों की चीखपुकार सुनकर पड़ोस के कई लोग मौके पर आ गए। परिवार वाले शाहबुद्दीन को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसओ मुजरिया धर्मेंद्र सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उसके बाद शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहबुद्दीन की पत्नी फरीदन ने महेश, उसके पिता प्रकाश और उदय सिंह पुत्र नस्सू निवासी ग्राम अब्बूनगर थाना सहसवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक पहले से थी रंजिश
सहसवान (बदायूं)। शाहबुद्दीन की पत्नी फरीदन के मुताबिक उसके पति लोहार थे। वह लोहे के हसली, खुरपी बनाने का काम करते थे। प्रकाश और उसके परिवार वालों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि एक माह पहले आठ जनवरी को रंजिश के कारण इन्हीं लोगों ने शाहबुद्दीन को गोली मार दी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। उस समय शाहबुद्दीन का बरेली में इलाज चला था। इस संबंध में परिजनों ने महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी उनसे और ज्यादा रंजिश मानने लगे और अब इस वारदात को अंजाम दे दिया।

पेट पर किए 10 वार, फिर रेता गला
शाहबुद्दीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके पेट पर चाकू से दस वार किए गए थे, जबकि गले पर छोटे-छोटे दो वार थे। फिर पूरा गला रेत दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।


इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है। एक आरोपी के खिलाफ पहले जानलेवा हमले की जो रिपोर्ट दर्ज हुई थी, वह मामला भी संदिग्ध था। जांच के बाद उसे खत्म कर दिया गया था। हत्या की इस वारदात की गहनता से छानबीन की जा रही है। जो भी कार्रवाई होगी, जांच के बाद होगी।
-धर्मेंद्र सिंह, एसओ मुजरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed