{"_id":"5bd861b1bdec22699d5acdd3","slug":"131540907441-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरे के विवाद में लट्ठ चले, महिला समेत सात लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरे के विवाद में लट्ठ चले, महिला समेत सात लहूलुहान
Updated Tue, 30 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ में घर के पास पड़े घूरे को लेकर कुनबे के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों ने जमकर लट्ठ चलाए। महिला समेत दोनों पक्ष के सात लोगों के सिर फूट गए। पुलिस ने दोनों ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज करके घायलों का मेडिकल कराया है।
लठैती की घटना सुबह करीब नौ बजे की है। खेतों में देसी खाद डालने की नीयत से एक पक्ष के व्यक्ति ने खाली पड़ी जमीन पर घूरे का ढेर लगा दिया था। दूसरे पक्ष ने एक दिन पहले इसका विरोध किया। इसी बात पर सुबह दोनों पक्ष के लोगों में पहले कहासुनी हुई फिर लाठी-डंडे चलने लगे। लठैती में मटरू (32), उसका भाई सुरेश (45) पुत्र लेखराज और सुरेश का बेटा दुर्जन (20) घायल हो गया। दूसरे पक्ष से महावीर (37), उसकी पत्नी ममता (35), त्रिवेणी (40) और टीकाराम (42) लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष के लोगों को शांत तो कर दिया लेकिन बाद में पथराव भी हो गया। लहूलुहान महिला समेत दोनों पक्ष के लोगों को पड़ोसियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना के बारे में जानकारी की। अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज संजय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट मिल जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों पर शांति भंग करने की भी कार्रवाई की है।