फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कुख्यात चंदन कासगंज व पप्पू को बरेली जेल भेजा

कुख्यात चंदन कासगंज व पप्पू को बरेली जेल भेजा

Mon, 04 Jun 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात चंदन कासगंज व पप्पू को बरेली जेल भेजा
बदायूं। यहां जिला जेल में बंद दो कुख्यात अपराधियों को रविवार दोपहर अलग-अलग दूसरी जेलों में भेज दिया गया। इनमें चर्चित चंदन सिंह को कासगंज और पप्पू को बरेली जिला जेल गया है। इन दोनों को कड़ी सुरक्षा में यहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन

ये दोनों अपराधी यहां जिला जेल में काफी दिनों से बंद थे। इनमें चर्चित देवकी नंदन उर्फ चंदन सिंह ने 12 मई की रात जिला जेल से भागने की कोशिश की थी। रोकने पर उसने होमगार्ड पर पिस्टल से फायर झोंक दिया था। होमगार्ड को पीटकर घायल भी किया था। गनीमत रही कि पिस्टल का रुख हवा में हो गया और चंदन जेल की दीवार से नीचे जा गिरा। दीवार से नीचे जेल परिसर में गिरने से चंदन सिंह मौके पर पकड़ा लिया गया था। जबकि उसका साथी सुमित जेल से फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

दूसरा बंदी पप्पू पुत्र चंद्रकेश के खिलाफ करीब एक दर्जन मुकद्दमे हैं। पप्पू संभल जिले में गुन्नौर क्षेत्र का निवासी है। बंदी सुमित के फरार होने के बाद जिला जेल में एक और बड़ी घटना हुई थी। दो कैदियों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। अगले दिन डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार ने जिला जेल में तलाशी अभियान चलवाया था। निरीक्षण के दौरान अफसरों को पता चला कि जेल के हालात बिगाड़ने में कुख्यात बंदियों की साजिश है। तब चंदन सिंह और पप्पू समेत तीन बंदियों को यहां से दूसरी जेलों में भेजने का निर्णय लिया गया। अफसरों की जांच रिपोर्ट पर शासन ने चंदन सिंह को कासगंज और पप्पू को बरेली जिला जेल भेजने का आदेश दिया। शासन के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा में रविवार को दोनों बदायूं जिला जेल से रवाना कर दिए गए। उनकी सुरक्षा में एक-एक दरोगा और चार-चार सिपाही भेजे गए हैं। तीसरा अपराधी अभी ट्रांसफर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed