{"_id":"5b13ce644f1c1bf36e8b5f4f","slug":"131528024676-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में साधू की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में साधू की मौत
Updated Sun, 03 Jun 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बड़े सरकार के नजदीक बहेड़ी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में रविवार तड़के एक साधू की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। दोपहर के समय शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
65 वर्षीय शिवदयाल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी निवासी थे। उन्होंने कई साल पहले अपना घर बार त्याग दिया था। वह बहेड़ी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर आ गए थे। यहीं पूजा पाठ करके भगवान की भक्ति में लगे रहते थे। उनके दो बेटे हैं, जो खेतीबाड़ी करते हैं। रोजाना उन्हें खाना भी पहुंचा जाते थे। रविवार सुबह करीब छह बजे मोड़ पर बैठने वाला तरबूज विक्रेता मंदिर में पानी लेने गया था। तभी उसने साधू को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद उसने साधू के परिवार वालों को सूचना दी। इसकी खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को अपने घर ले गए। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। उन्होंने इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना भी नहीं दी। कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि साधू की मौत शराब पीने से हुई थी। परंतु परिवार वालों ने शराब पीने से इंकार किया है।