फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डकैती का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

डकैती का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 09 Apr 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डकैती का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
डकैती का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

घटना के बाद गांव जरावन के लोगों में है दहशत
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरावन में बीते दो दिन पहले सशस्त्र बदमाशों द्वारा धावा बोल कर साठ हजार रुपये की नकदी समेत हजारों रुपये के कीमती आभूषण लूट लिए। जिसका विरोध करने पर दंपति समेत चार लोगों को बदमाशों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया था। इसका पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सोमवार को पुलिस ने लूट की धाराओं में घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सात अप्रैल की रात क्षेत्र के गांव जरावन में मोहकम पुत्र नौबतराम जाटव के यहां सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया, जिन्होंने आशाराम और उनकी पत्नी पूजा लाठियों से पिटाई कर घायल कर दिया। उसके बाद कमरे में रखे बक्से से साठ हजार रुपये नकदी और कीमती आभूषण निकाल लिए। जैसे ही घर के मुखिया मोहकम और उनकी पत्नी लज्जावती की आंख खुली तो उन्होंने बदमाशों का विरोध किया। मगर बदमाशों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। मां-बाप को बचाने उठे पुत्र मनोज कुमार ने बाहर सड़क पर जाकर शोर मचाना शुरु कर दिया। जिससे गांव के अन्य लोग भी जाग गए। तब बदमाश परिवार के लोगों को धमकी देते हुए फरार हो गए। सोमवार को पीड़ित मनोज कुमार की ओर से पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में लगातार हो रही लूट की घटना से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed