फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रुपये मांगने पर प्रधान पर कार्रवाई के निर्देश

रुपये मांगने पर प्रधान पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 03 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
रुपये मांगने पर प्रधान पर कार्रवाई के निर्देश
फोटो-21,22-
विज्ञापन

फोटो-29-

रुपये मांगने पर प्रधान पर कार्रवाई के निर्देश
संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत पर डीएम का कड़ा रुख
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
दातागंज में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को डीएम के पास एक शिकायत आई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में रुपये लेने का आरोप था। डीएम ने तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
यहां डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जनता की शिकायतें सुनी। सांधामई निवासी गुड्डो देवी ने शिकायत की कि उन्हें आवास दिलवाने के लिए प्रधान ने 15 हजार रुपये ले लिए थे और अब आवास प्राप्त हो जाने के बाद दस हजार रुपये की और मांग कर रहे हैं। डीएम ने तुंरत प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी योजना में कोई भी प्रधान पैसा लेता है तो उस पर तुरंत ऐसी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गरीबों का पैसा उन तक पहुंचना चाहिए। ग्राम पापड़ हमजापुर निवासी सूरज पाल ने शिकायत की कि उसके लड़के का एक्सीडेंट होने पर कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर डीएम ने संबंधित सीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डहरपुर खुर्द की पूनम ने शिकायत की कि चार महीना पहले राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, अब तक राशन कार्ड नहीं बना है। डीएम ने डीएसओ को शिकायत पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी तरह से अनाज, राजस्व, बिजली आदि विभिन्न विभागों से कुल 136 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से मौके पर 15 का निस्तारण कराया गया।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करें। उन्होंने अवैध कब्जे की शिकायतों पर एसडीएम दातागंज दिनेश कुमार सिंह को निर्देश दिया कि शिकायतों की लिस्ट बनाकर चिह्नित करें और कार्रवाई करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समय से गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करें। कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। इस अवसर पर एसपी सिटी कमल किशोर, पीडी डीआरडीए राम सिंह, डीडीओ सेवाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद में जरूरतमंद लोगों को डीएम ने कंबल बांटे ।
0000000000000000000
बिल्सी में एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं
बिल्सी। माह के पहले मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित हुए तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी लाल बहादुर सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 23 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर मात्र पांच का निस्तारण हो सका। शेष को संबंधित अधिकारियों के सौंप दिया गया। ज्यादातर शिकायतें चकबंदी, जल निगम, बिजली, राशन वितरण प्रणाली, लोक निर्माण, पुलिस विभाग से जुड़ी हुई थी। इस मौके पर तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी, एसीओ चकबंदी दिनेश कुमार शर्मा, एसडीओ अवनीत प्रताप, डॉ.पवन कुमार, पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार, डॉ.देवेंद्र सिंह, मंडी सचिव बलवीर सिंह, राजवीर सिंह, ओमपाल सिंह, कुशलपाल आदि मौजूद रहे।
-----
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
दातागंज। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने शिकायतें मिलने पर डीडीओ और स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को सीएचसी के निरीक्षण को भेजा। दोनों अधिकारियों को अस्पताल में गंदगी समेत कई और कमियां मिलीं। इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि यहां पर जो अनियमितताएं मिलीं हैं उन्हें दूर करने के आदेश दिए हैं। साथ ही 20 साल से यहां पर तैनात एएनएम वीना और वार्ड व्याय पन्ना लाल को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। तीन कर्मचारी वर्षों से इमरजेंसी में स्थायी आवास बनाकर रह रहे थे, उनका सामान भी हटवाकर तीन नए वार्ड बनवाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि इन वार्डों में तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

---
डीएम के आदेश पर सड़क से हटाएं गए होर्डिंग्स
बदायूं। मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दातागंज तहसील पहुंचे डीएम ने अफसरों की एक टीम गठित की। इस दौरान खाद्यान्न विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने राशन की दुकानों के संबंध में जानकारी न दे पाने पर प्रतिकूल प्रविष्ठि दी। इस दौरान डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह से डीएम ने नाराजगी जाहिर की। वहीं बाल विकास विभाग के निरीक्षण के दौरान 22 आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच बंद पाए जाने पर डीपीओ भोलानाथ गंगवार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि 5, 15 और 25 तारीख को प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण किया जाए। अफसरों की टीम ने नगर पालिका परिषद दातागंज का निरीक्षण कराकर चौराहों पर गलत तरीके लगी दो होर्डिंग्स को हटवाया। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में कहीं भी कोई दीवार पर पोस्टर, विज्ञापन तथा वॉल पेंटिंग पाई जाए तो संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर उन्हें पुतवाया जाए। रंगाई-पुताई में जो पैसा लगे उसकी वसूली उसी व्यक्ति से की जाए। वहीं एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने जमीन संबधित मामलों को निस्तारण किया गया। वहीं एक पट्टे की जमीन पर से अवैध कब्जे को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed