फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वन विभाग की जमीन पर कब्जा, 270 को नोटिस

वन विभाग की जमीन पर कब्जा, 270 को नोटिस

Wed, 12 Jul 2017 08:27 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की जमीन पर कब्जा, 270 को नोटिस
कादरचौक। क्षेत्र में अपनी सैकड़ों बीघा भूमि पर कब्जे को लेकर एक बार फिर से वन विभाग गंभीर हुआ है। कब्जेदारों को चिह्नित करते हुए 270 लोगों को नोटिस जारी करके कब्जा हटाने को कहा है। इससे कब्जेदारों में खलबली है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2010 में कब्जे की बात तब सामने आई थी, जब राजेश्वर कश्यप, राजू प्रधान की जन सूचना पर वन विभाग ने माना कि ककोड़ा में 13 हेक्टेयर से अधिक और भूड़ा भदरौल में 12 हेक्टेयर से अधिक भूखंड पर अवैध कब्जा है। इसके साथ ही गंगपुर मुगर्रा टटेई सिमरा उलाईखेड़ा के वन भूमि पर भी अवैध कब्जा है। जमीनों पर लोगों ने पक्के निर्माण भी कर लिए। कुछ साल पहले वन विभाग की टीम वन खंड से कब्जा हटाने के लिए भूड़ा भदरौल में उप प्रभागीय निदेशक एके कश्यप के साथ गई थी। टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। डीएफओ को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास भी किया गया। इसका मुकदमा भी लिखवाया गया। इसक बाद से कब्जे को लेकर वन विभाग के तेवर ढीले हो गए थे। अब एक बार फिर से विभागीय अधिकारियों को अपनी जमीन पर कब्जे की सुध आई है।
विज्ञापन

----
यह है कादरचौक क्षेत्र में वनों का क्षेत्रफल
ककोड़ा 18454 हेक्टेयर
भदरौल 4411 हेक्टेयर
उलाई खेडा 53621 हेक्टेयर सुंदरायन 14748 हेक्टेयर
सिमरा 5474 हेक्टेयर
मुगर्रा टटेई 8013 हेक्टेयर
गंगपुर 4816 हेक्टेयर
कुल। 109937 हेक्टेयर
कोट...
अभी नया चार्ज लिया है। सर्वे सीमांकन होना है। जिलाधिकारी के आदेश से राजस्व और वन विभाग की टीम बनी है। राजस्व विभाग के साथ सीमांकन होगा। शासन को लिखित में बताया गया है सालों पुराने अवैध कब्जे हैं। कब्जा धारकों को नोटिस भेजे गए हैं। सर्वे सीमांकन के बाद अवैध कब्जा शासन की मंशा के अनुरूप हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नितिन सक्सेना रेंजर, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed