फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप

घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप

Tue, 26 Mar 2019 12:56 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी ग्रीशा देवी पत्नी स्व. राधेश्याम ने एसएसपी को पत्र देकर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। ग्रीशा देवी का आरोप है कि उनके बेटे सचिन की शादी मीरा जी चौकी निवासी एक युवती से हुई थी। बेटे के दो पुत्र भी हैं। सचिन की पत्नी मामूली विवाद पर अपने मायके चली गई थी। उनका बेटा कई बार बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई। आखिर में ससुराल वालों ने सचिन को मारपीट कर घर से भगा दिया, जिससे सचिन ने कुछ माह पहले फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी थी। सोमवार को सचिन के ससुराल वाले उनके घर में घुस आए और उन्होंने मारपीट की। विरोध करने पर उनकी दो बेटियों को भी पीटा तथा लूटपाट की। महिला ने कार्रवाई कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed