फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कब्जा करने वालों को पंचायत प्रशासन ने फिर जारी किए नोटिस

कब्जा करने वालों को पंचायत प्रशासन ने फिर जारी किए नोटिस

Sat, 05 Jan 2019 07:54 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 05 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
कब्जा करने वालों को पंचायत प्रशासन ने फिर जारी किए नोटिस
कब्जा करने वालों को पंचायत प्रशासन ने फिर जारी किए नोटिस
विज्ञापन

वजीरगंज। होली चौक के पास स्थित तालाब अतिक्रमणकारियों की गिरफ्त में है। अतिक्रमणकारियों ने तालाब की आधी से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है, साथ ही छोटे तालाब से बड़े तालाब को जाने वाले नाले को भी पाटकर उसके ऊपर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। दो माह पूर्व नगर पंचायत ने नाले के ऊपर निर्माण करने वालों को नोटिस भेजा लेकिन इसके बाद उसने भी सुध नहीं ली।

नगर निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के जरिए तालाब पर कब्जा करने वालों के नाम पूछे थे, जिसमें नगर पंचायत ने 12 लोगों के नाम खोले हैं, जबकि कब्जा अधिक लोगों ने किया है । अतिक्रमणकारियों ने शेष बची तालाब की जमीन में शौचालय बनाकर उसके पाइप खोल दिए हैं जिससे लगातार उस क्षेत्र में दुर्गंध बनी रहती है। इस संबंध में चेयरमैन शमां परवीन का कहना है कि नाले की जगह को पाटकर निर्माण करने वालों को नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब न आने पर उन सभी को दोबारा नोटिस दिया गया है। अगर अब नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ शिवलाल राम ने बताया कि अवैध निर्माण को रुकवा दिया है अगर नोटिस का जवाब नहीं आता है तो कार्रवाई सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed