फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...तो अधिकारी स्तर पर हुआ तीन करोड़ का खाद घोटाला!

...तो अधिकारी स्तर पर हुआ तीन करोड़ का खाद घोटाला!

Thu, 03 Jan 2019 05:38 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
...तो अधिकारी स्तर पर हुआ तीन करोड़ का खाद घोटाला!
...तो अधिकारी स्तर पर हुआ
विज्ञापन

तीन करोड़ का खाद घोटाला!
बदायूं। तीन करोड़ के खाद घोटाले में अब विभागीय अधिकारियों की सांसें अटक गई हैं। पहले मामला दबाने का पूरा प्रयास किया गया था लेकिन पोल खुलने पर यह अधिकारियों की गले की हड्डी बन गया है। इस मामले की सिविल लाइंस पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में तीनों चौकीदार बेकसूर माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घोटाला अधिकारी स्तर पर हुआ था। माना जा रहा है कि गोदाम आने से पहले ही ट्रक गायब कर दिए गए थे।
तीन करोड़ का खाद घोटाला करीब छह दिन पूर्व प्रकाश में आया था। एक व्यक्ति ने घोटाले की भनक लगने पर सीधे डीएम से शिकायत की थी, जिस पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय टीम गठित की और मामले की जांच कराई। पता चला कि कागजों में आई खाद पीसीएफ गोदाम तक पहुंची ही नहीं। पूरी जांच में करीब तीन करोड़ की खाद गायब पाई गई। इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए सीधे रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। मामला उजागर होने पर जिला प्रबंधक, पीसीएफ अशोक कुमार शर्मा ने चौकीदार नेम सिंह, बदन सिंह और मुनीश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दूसरी एफआईआर बुधवार रात दर्ज हुई। यह भी अशोक कुमार शर्मा की ओर से लिखाई गई है, जिसमें गोदाम प्रभारी जगतपाल, तत्कालीन अधिकारी और परिवहन ठेकेदार आरोपी हैं। इन पर धारा 420, 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर यदि खाद घोटाले की विवेचना पर गौर करें तो खाद, गोदाम तक आई ही नहीं। कागजों में दिखाया जा रहा है कि इफको से ट्रकों में भरकर खाद गोदाम के लिए रवाना हुई थी, लेकिन तीन करोड़ की ये खाद गोदाम तक नहीं पहुंची। गोदाम में जो खाद पहले से मौजूद थी, उसका रिकॉर्ड पूरा था। यहीं से पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसी कारण पुलिस के मुताबिक तीनों चौकीदार बेकसूर माने जा रहे हैं। जो भी घोटाला हुआ है, वह अधिकारियों के स्तर से हुआ है। इसमें कई लोगों की गर्दन फंसनी तय है।
विज्ञापन

--------------------
जिस खाद का घोटाला हुआ है, वह गोदाम तक पहुंची ही नहीं। ऐसे में चौकीदार दोषी कैसे हो सकते हैं। खाद बदायूं के लिए आते समय गायब हुई थी। बीच से किसने गायब की, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार सिरोही, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed