फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिला एसओ के खिलाफ जांच के निर्देश

महिला एसओ के खिलाफ जांच के निर्देश

Fri, 25 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
महिला एसओ के खिलाफ जांच के निर्देश
विज्ञापन

बदायूं।
महिला थाने में दो लड़कियों के हाथ की नस काटने के मामले में एसएसपी ने एसओ के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच एसपी सिटी को दी गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में कई पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है।
बृहस्पतिवार को महिला थाने के हवालात में शिवपुरम कॉलोनी की रहने वाली सोनिया और उसकी छोटी बहन ने ब्लेड से अपने हाथ की नसें काटकर जान देने की कोशिश की थी। देख लेने पर महिला थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों का जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद दोनों लड़कियों को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया था। सिविल लाइंस पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपी बहनों को जेल भेज दिया था। यह घटना महिला एसओ शर्मिला शर्मा आला अफसरों से छिपाए रहीं। मामला उजागर होने के बाद शुक्रवार को एसएसपी चंद्रप्रकाश ने एसओ के खिलाफ जांच के निर्देश दिए। जांच एसपी सिटी को दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन।
पुलिस कस्टडी में हाथ की नस काटने का मामला गंभीर है। जानकारी पर एसपी सिटी को जांच सौंप दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रप्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed