फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव, मारपीट

दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव, मारपीट

Thu, 09 May 2019 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव, मारपीट
बिसौली (बदायूं)। नगर के गदरपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक समुदाय के लोगों ने कहासुनी के बाद एक घर पर पथराव कर दिया और एक युवक के साथ मारपीट की, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इस संबंध में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात मोहल्ला निवासी धीरज पुत्र ढाकन लाल और उसी मोहल्ले के साजिद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हो गई। उस समय मामला किसी तरह निपट गया, लेकिन आरोप है कि बाद में साजिद अपने साथ आरिफ, कादिर, जुनैद और राजा आदि को लेकर धीरज के घर पहुंच गया। आरोपियों ने धीरज को उसके घर में ही पीटना शुरू कर दिया। परिवार वालों ने विरोध किया तो हमलावरों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। जाति सूचक गाली देते हुए सभी हमलावर भाग गए। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन वे भी ईंट पत्थरों की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे काफी देर तक मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा। धीरज के पिता ढाकनलाल ने साजिद, आरिफ, कादिर, जुनैद और राजा के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 452, एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि विवाद हुआ था, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed