फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tussle in District hospital

जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में बवाल, मारपीट व तोड़फोड़

Sun, 10 Jun 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sun, 10 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
tussle in District hospital
victim
जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में शनिवार अपराह्न तीन बजे जमकर बवाल हुआ। तबादले पर ज्वाइनिंग करने आए एक डॉक्टर और उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि एक कर्मचारी से मारपीट की और सामान तोड़ डाला। इस पर गुस्साए अस्पताल कर्मियों ने आरोपी डॉक्टर को पकड़कर कमरे में बैठा लिया। हालांकि डॉक्टर के साथी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस डॉक्टर को कोतवाली ले गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

यह मामला शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे का है। उस समय जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरसी दीक्षित सीएमओ कार्यालय में चल रही मीटिंग में थे। जिला कार्यक्रम समन्वयक आसिफ रजा क्षय रोग विभाग के कमरे में बैठे हुए थे। तभी ट्रांसफर होकर आए एक डॉक्टर क्षय रोग विभाग में पहुंचे। उनके साथ करीब पांच-छह लोग थे। उन्होंने डॉ. आरसी दीक्षित को तलाश किया, लेकिन उनके बैठक में होने की वजह से वह सीधे आसिफ रजा के कमरे में पहुंच गए। आरोप है कि डॉक्टर के साथियों ने रौब दिखाते हुए आसिफ रजा से कुर्सी खाली कराने को कहा। उनसे अपशब्द कहे और गाली गलौज की। आसिफ ने इसका विरोध किया तो विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि तभी डॉक्टर के साथियों ने केबिन में तोड़फोड़ कर दी और आसिफ के साथ मारपीट भी की। सारा सामान उलट-पलट कर दिया, इससे मामला बिगड़ गया। आसिफ ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर मीटिंग में बैठे डॉक्टर और विभाग के सभी कर्मचारी क्षय रोग विभाग आ गए। तब तक डॉक्टर के साथी वहां से भाग गए थे परंतु कर्मचारियों ने डॉक्टर को वहीं बैठा लिया और कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इधर, सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया परंतु सभी कर्मचारी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी देर ड्रामा चलने के बाद आसिफ रजा ने डॉक्टर और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। उसके बाद पुलिस डॉक्टर को गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गई। पीछे से विभाग के सभी कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए, जहां बाद में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। कर्मचारियों की माने तो डॉक्टर ने अपने कृत्य की माफी मांग ली है। इसलिए उन्होंने दी गई तहरीर को वापस ले लिया। वहीं पुलिस ने समझौता होने के बाद डॉक्टर को छोड़ दिया।
विज्ञापन


क्षय रोग विभाग पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रजा
जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में हंगामा और तोड़फोड़ की जानकारी पर पूर्व मंत्री आबिद रजा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर के साथियों से बात की। उसके बाद वह मौके से चले गए। उन्होंने कहा कि यह आपस का मामला है। डॉक्टर और उनके साथियों ने माफी मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अवकाश था। मेरा कार्यालय भी बंद था। अवकाश के दिन वैसे भी किसी की ज्वानिंग नहीं हो सकती। क्षय रोग विभाग में जो विवाद हुआ, उस बारे में मुझे किसी ने सूचना नहीं दी और न ही मुझे पता है। - डॉ. आशाराम, सीएमओ

यह विवाद मेरे सामने नहीं हुआ था। मैं तो उस समय मीटिंग में था। यहां आया तो देखा कि काफी हंगामा हो गया। वैसे यह आपस का मामला है मैंने भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की है।

- डॉ. आरसी दीक्षित, जिला क्षय रोग अधिकारी

जिला अस्पताल में बवाल की सूचना आई थी। मौके पर पुलिस भी भेजी गई थी। डॉक्टर को कोतवाली लाया गया। दूसरा पक्ष भी आ गया। उसके बाद उन्होंने आपस में समझौता कर लिया। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। - ओमकार सिंह, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed