{"_id":"5aeb13914f1c1b58098b7a5f","slug":"11525355409-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पथराव कर यूपी 100 पुलिस को दौड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पथराव कर यूपी 100 पुलिस को दौड़ाया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 03 May 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी100
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस को ग्रामीणों ने पथराव कर दौड़ा दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर गई तो आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसांवा निवासी सर्वेश कुमार सिंह का अपने बेटे अजीत, मनोज, गौरव और प्रमोद से बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर सर्वेश ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सूचना दे दी। इससे यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे खुद को बचाने के लिए यूपी 100 पुलिस को गाड़ी लेकर मौके से भागना पड़ा। यूपी 100 पुलिस ने इस घटना की सूचना बिसौली कोतवाली पुलिस को दी। एसओ अश्वनी कुमार कुछ ही देर में पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। मगर तब तक आरोपी अपने घर से फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस पर पथराव की सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई।
बिसौली सीओ मुन्नालाल ने बताया कि झगड़े की सूचना पर यूपी 100 पुलिस सिरसांवा गांव गई थी। मगर पुलिस पर पथराव किए जाने की सूचना नहीं मिली।