{"_id":"5a33ba194f1c1bd1408bd0ae","slug":"11513339417-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला की कटरी में फायरिंग, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछला की कटरी में फायरिंग, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कटरी में पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गंगा किनारे कटरी की जमीनों पर कब्जे को लेकर पिछले तीन-चार दिन से चल रही कोशिश ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। अपने हिस्से की जमीन बताते हुए गेहूं बुवाई के लिए कटरी में पहुंचे चंदनपुर और पिपरौल के किसानों का पड़ोसी जिले कासगंज के लोगों से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग की। कछला चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन माहौल बिगड़ता देख चौकी इंचार्ज ने कोतवाल समेत पुलिस फोर्स को बुला लिया। पुलिस ने एक ग्रामीण को मय तमंचे के दबोच लिया। जबकि दोनों पक्ष के 15-20 लोग मौके से फरार हो गए।
घटना शुक्रवार सुबह में करीब 10 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर और पिपरौल निवासी ओमकार, खूबसिंह समेत चार-पांच ग्रामीण गंगापार इलाके में कटरी की जमीन में गेहूं की बुवाई के लिए पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया निवासी कालीचरन और मल्लू गुट के लोगों ने गेहूं की बुआई को पहुंचे लोगों का विरोध किया। कहासुनी के बाद मारपीट में एक ग्रामीण भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। बाद में एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। विरोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग में किसी हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए, लेकिन फायरिंग नहीं रुकी। चौकी इंचार्ज ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा समेत पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। आसपास के थानों को भी कॉल कर दी गई। पुलिस फोर्स बढ़ता देख दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चंदनपुर निवासी हुकुम सिंह को तमंचे के साथ दबोच लिया। पुलिस मौके से फरार लोगों की तलाश में जुटी है।
----
तीन सौ हेक्टेयर जमीन का है विवाद
उझानी। कटरी की जिस कृषि योग्य भूमि को लेकर मानपुर नगरिया, चंदनपुर, पिपरौल और ढकनगला के लोगों में विवाद चल रहा है, वह करीब तीन सौ हेक्टेेयर के आसपास बताई गई है। इसमें ज्यादातर जमीन ऐसी है जिसे गंगा मेें कटान के बाद छोड़ दिया गया था। चंदनपुर के लोगों की मानें तो जमीनें उनकी पैतृक है जो गंगा में बाढ़ के दौरान कट गई थी। पिपरौल के कई लोगों के नाम पट्टे भी बताए गए हैं। इसके विपरीत मानपुर नगरिया के कालीचरन समेत कई लोगों का कटरी की जमीन पर कब्जा बना हुआ है।
विज्ञापन
-----------------------
एक दिन पहले राजस्व कर्मियों ने पकड़वाए थे दो ट्रैक्टर
उझानी। कटरी में जमीन को लेकर विवाद की वजह से बुधवार और बृहस्पतिवार को राजस्व कर्मियों समेत लेखपाल सुरेश ने मौके पर भूमि की पैमाइश भी की थी। पैमाइश के दौरान कछला चौकी पुलिस भी मौजूद रही। नगरिया के कालीचरन का कब्जा अवैध बताते हुए राजस्व कर्मियों ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया था। मौके से कालीचरन तो भाग गया लेकिन भूरे समेत दो लोगों को दबोच लिया गया। लेेखपाल सुरेश ने कालीचरन और भूरे के खिलाफ अवैध कब्जे की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी।
--------------
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सभी लोग भाग गए, लेकिन चंदनपुर के हुकुम सिंह को पकड़ लिया गया। उसके पास तमंचा भी मिला है, पूछताछ की जा रही है।
- राजीव कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक