फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तहसीलदार को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

तहसीलदार को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Jun 2017 10:04 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं)। गंगा स्नान करके लौट रहे तहसीलदार सहसवान अहिबरन सिंह को डग्गामार वाहन के चालक और उसमें बैठे तीन लोगों ने गोली मारने की धमकी दी। शनिवार को तहसीलदार ने इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद कराते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाद वाहन को साइड न देने को लेकर हुआ था।
विज्ञापन

तहसीलदार अहिबरन सिंह शुक्रवार को गंगा स्नान करके लौट रहे थे। उनके साथ राजस्व निरीक्षक रामनाथ सिंह, चेतेन्द्र शर्मा और होमगार्ड ओमपाल सिंह भी मौजूद थे। यहां से वह धापड़ घाट जा रहे थे। तहसीलदार की गाड़ी के आगे एक डग्गामार वाहन चल रहा थ। इसमें 30-35 लोग सवार थे। तहसीलदार का चालक बार-बार हॉर्न देकर डग्गामार वाहन के चालक से साइड मांग रहा था। वह साइड नहीं दे रहा था। तहसीलदार का चालक काफी देर के बाद गाड़ी आगे निकाल सका। आगे निकलने के बाद उसने डग्गामार वाहन के चालक से साइड न देने की वजह पूछी। इस पर डग्गामार वाहन का चालक और उसके साथ बैठे तीन लोग आक्रामक हो गए। गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने केसों की मढ़ैया गांव निवासी बुटा सिंह पुत्र बिहारी को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-------------
प्रिंटर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ तहरीर दी
आसफपुर। क्षेत्र के गांव दूंदपुर निवासी शंकर लाल प्रजापति की फोटो स्टेट की दुकान है। उन्होंने प्रिंटर बनाने वाली एक कंपनी का प्रिंटर खरीदा था। यह प्रिंटर खराब हो गया। मरम्मत के लिए उन्होंने कंपनी में शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने मैकेनिक भेजा, लेकिन मैकेनिक ने सुविधा शुल्क की मांग की। रुपये न देने पर उसका प्रिंटर खराब कर दिया। प्रिंटर खराब होने से उसका रोज नुकसान हो रहा है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पेट्रोल पंप से हजारों रुपये का सामान चोरी
बिल्सी। नगर में बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप से चोरों ने शुक्रवार रात हजारों रुपये का सामान साफ कर दिया। चोर यहां से ट्रक के दो टायर, एक बड़ा बैट्रा आदि चुराकर ले गए। पंप संचालक प्रफुल्ला वार्ष्णेय ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed