{"_id":"5c265f85bdec2257216b8bf1","slug":"111546018693-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर और चंदौसी में औरैया पुलिस का छापा, चार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैदपुर और चंदौसी में औरैया पुलिस का छापा, चार पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर और चंदौसी में औरैया पुलिस का छापा, चार पकड़े
दबतोरी (बदायूं)। हवाला कारोबार के लिए बदनाम संग्रामपुर के तीन युवक गुरुवार रात चंदौसी में पकड़े गए। तीनों को औरैया पुलिस ने दबोचा है। इससे पहले औरेया पुलिस ने सैदपुर में छापामारी कर एक आरोपी को पकड़ा था। जिसकी निशानदेही पर तीनों युवक हत्थे चढ़ गए। पुलिस लिखापढ़त कर चारों को अपने साथ ले गई है।
औरैया जिले से आई क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार रात वजीरगंज क्षेत्र के सैदपुर इलाके में छापा मारा था। सूत्रों की माने तो पुलिस टीम ने एक हवाला कारोबारी को दबोच लिया। उससे पूछताछ की गई, जिससे उसने संग्रामपुर निवासी आशिफ, जीशान, शारिक के नाम बताए। उसके बाद पुलिस उसे अपने साथ चंदौसी ले गई, जहां तीनों आरोपी रह रहे थे। पुलिस ने तीनों को भी दबोच लिया। उसके बाद चारों को चंदौसी कोतवाली में ले जाकर पूछताछ की गई और लिखापढ़त के बाद औरेया पुलिस टीम चारों को अपने साथ ले गई। पुलिस की माने तो चारो ने औरैया जिले में धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए थे। जिससे पुलिस चारों की तलाश में थी। वैसे भी इलाके के कई गांव हवाला कारोबार के नाम से बदनाम हैं। करीब सात माह पूर्व इसी इलाके से नाइजीरियन युवक पकड़ा गया था। अभी उसका एक साथी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। चंदौसी थाना प्रभारी ने बताया कि जो लोग पकड़े गए हैं, वह बाजार में कपड़े का कारोबार करते हैं।