फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिल्ली नहीं ले गया पति तो विवाहिता ने किया आत्मदाह

दिल्ली नहीं ले गया पति तो विवाहिता ने किया आत्मदाह

Mon, 28 May 2018 01:19 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली नहीं ले गया पति तो विवाहिता ने किया आत्मदाह
दिल्ली नहीं ले गया पति तो महिला ने देदी जान
विज्ञापन

मायका पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने शव कब्जे में किया
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
दिल्ली जाने को घर से निकला पति साथ नहीं ले गया तो एक महिला ने आग लगाकर जान देदी। जानकारी मिलने पर पति को रास्ते से लौटना पड़ा। वहीं मौके पर पहुंचे मायका पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसोरा निवासी सत्यपाल की करीब 11 माह पहले हरिक नगला निवासी 20 वर्षीय देवकी के साथ शादी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक सत्यपाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। अभी कुछ दिन पहले ही उसने इसकी शुरुआत की थी। शनिवार शाम सत्यपाल दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। उसकी पत्नी देवकी ने साथ ले जाने को कहा, परंतु सत्यपाल ने कह दिया कि अभी उसके पास साधन नहीं है। जब दिल्ली में कोई अच्छी व्यवस्था हो जाएगी तभी वह साथ ले जाएगा। सत्यपाल घर से निकल कर गांव के बस अड्डे पर पहुंचा था कि तब तक उसकी पत्नी ने केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। आग की सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत सत्यपाल को बुलाया गया। उसके बाद परिवार वाले विवाहिता को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी होते ही विवाहिता के मायके वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। विवाहिता के भाई रामगोपाल और लाले ने बताया कि उसका बहनोई लगातार उन्हें धमकी दे रहा था। दहेज मांग रहा था। उनकी मांग पूरी नहीं की तो उन्होंने केेरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे उनकी बहन की मौत हो गई। उन्होंने सत्यपाल समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed