फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संयुक्त टीम ने निपटाया दो गांव का विवाद

संयुक्त टीम ने निपटाया दो गांव का विवाद

Mon, 15 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त टीम ने निपटाया दो गांव का विवाद
police logo
आसफपुर। दो गांवों दूंदपुर और आसफपुर के बीच का विवाद पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने लिखित समझौता करके निपटवाने की कोशिश की। दूंदपुर के लोग संतुष्ट हैं पर आसफपुर के ग्रामीण समझौते से इतर दूंदपुर प्रधान के पति पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील बिसौली के गांव दूंदपुर और आसफपुर आपस में सटे हुए हैं। दोनों गांवों के बीच में आसफपुर-चंदौसी मुख्य मार्ग के नजदीक वर्षों पुराना एक चकरोड है। इसके पूर्व की ओर आसफपुर का रकबा जबकि विपरीत दिशा में दूंदपुर का रकबा है। दूंदपुर की प्रधान के पति मोहम्मद उमर पर आरोप है तीन दिन पहले घने कोहरे में आधी रात के वक्त उन्होंने जेसीबी से चकरोड की खुदाई करा दी। इसमें आसफपुर के कई ग्रामीणों के खेत भी जेसीबी की जद में आ गए। जानकारी पर खेतों के स्वामी ने आसफपुर की प्रधान बाला मिश्रा और उनके पति पवन मिश्रा से शिकायत की। पवन ने तहसील प्रशासन और थाना फैजगंज बेहटा पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की। रविवार को बिसौली के तहसीलदार संजय कुमार ने थाना पुलिस के साथ मौक़ा मुआयना करके दोनों पक्षों में लिखित फैसला करा दिया। वहीं मौके पर एकत्र खेत मालिक दूंदपुर की प्रधान के पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

अपनी सफाई में दूंदपुर प्रधान के पति कह रहे थे कि उनके गांव से पानी के निकास का रास्ता नहीं था। इससे गांव में काफी जलभराव रहता था। इसलिए उन्होंने आसफपुर रकबे के चकरोड से एक नाला निकालने को खुदाई कराई थी। रात में खुदाई के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि दिन में स्थानीय ग्रामीण हंगामा कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जांच को पहुंचे बिसौली तहसीलदार संजय कुमार का कहना है कि मामला इतना गंभीर नहीं है। दूंदपुर की प्रधान के पति से गलती हो गई है, उसे सुधार लिया जाएगा। फैजगंज बेहटा एसओ आकाश कुमार का कहना है कि आसफपुर की प्रधान या खेतों के मालिक अगर कोई तहरीर देंगे तो वह रिपोर्ट लिखने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed