{"_id":"59d070184f1c1b6f548b52cf","slug":"111506832408-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने शाहजहांपुर रोड किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने शाहजहांपुर रोड किया जाम
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। शाहजहांपुर रोड पर पिकअप की चपेट में आकर खेत से लौट रहे वृद्ध की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने जाम लगा दिया। कुछ लोगों के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला। वहीं सूचना पर पिकअप को बैलाडांडी घाट पर पकड़ लिया। गाड़ी बदायूं की बताई गई है।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौरा निवासी सियाराम (55) खेत से लौट रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर स्थित गांव कलौरा के सामने ही ब्रहमदेव का स्थान हैं। वहीं पर दातागंज की ओर से तेजी से आ रही पिकअप के चालक ने दूसरी गाड़ी को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच रोड साइड चल रहा सियाराम पिकअप की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर आ गए और उन्होंने जाम लगा दिया। इधर, बैलाडांडी घाट पर गाड़ी को कुछ लोगों ने मय चालक के पकड़ लिया।
इधर, ब्लाक प्रमुख पति अवनीश यादव, भाकियू नेता ब्रजकिशोर यादव आदि भी वहां पहुंच गए। उन्होंने लोगों को बताया कि गाड़ी और चालक पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दो। उनके समझाने पर लोगों ने करीब एक घंटे बाद जाम को खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पुलिस ने बताया कि पिकअप का मालिक ललित पुत्र रामौतार निवासी जवाहरपुरी बदायूं है। वहीं गाड़ी चला रहा था। मृतक के परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
----------------
शीरा भरा टैंकर पलटा, चालक घायल
दातागंज। शाजहांपुर रोड पर शीरा भरा टैंकर पलट गया। इसमें चालक घायल हो गया। शीरा सड़क पर फैल गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत भी हुईं। टैंकर सीतापुर से शीरा लेकर अलीगढ़ के लिए जा रहा था।